
रिपोर्ट : प्रिंस यादव
आजमगढ़ जिले में बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गयी। जबकि 3 युवक घायल हो गये।
मुबाकरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। बाजार में मंगलवार को बंदी होने के कारण पुरा रानी मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय मु. शाजिद पुत्र मु. जहीर, 22 वर्षीय अबुतलहा समी पुत्र मजहर हुसैन व 23 वर्षीय मु. राफे पुत्र वसीर असद दोपहर में समाधी ईदगाह की ओर टहलने गए थे। इसी बीच गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तीनो युवक बारिश से बचने के लिए ईदगाह में चले गए। ईदगाह की गुम्बद के पास खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आकर झुलस गए। ईदगाह का गुम्बद भी छति ग्रस्त हो गया। आस पास के लोगों ने तीनो को लेकर मुबारकपुर सीएचसी पहुंचे, डॉक्टर ने मु. शाजिद को मृत घोषित कर दिया। अबुतलहा समी व मु. राफे का उपचार किया। कुछ देर बाद दोनो की स्थिति समान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक पांच भाई तीन बहन में छोटा वह बुनकर का काम करता था। राजस्व टीम मौके पर पहुंच की घटना की जानकारी ली।
दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के पुनर्जी गांव निवासी 12 वर्षीय विपुल राजभर पुत्र अशोक राजभर व 11 वर्षीय अवनीश राजभर पुत्र बृजेश राजभर मंगलवार की दोपहर बरहतिल जगदीशपुर गांव स्थित बड्डी ताल में कटिया लगा कर मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बरिश में भी दोनो बालक ताल के पास ही थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनो चपेट में आ कर झुलस गए। दोनो को सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने विपुल राजभर को मृत घोषित कर दिया। अवनीश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो भाई एक बहन में छोटा था, पिता मजदूरी करते है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विषहम गांव में खेत से घर लौट रही महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी।