
रिपोर्ट : हमीदुल्ला
आजमगढ़ जिले में खबरी लाल की खबर का बड़ा असर हुआ है। लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज में करीब तीन साल पूर्व बन रहे 100 शैय्या अस्पताल का ठप पड़े निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने पहली किश्त के रूप में आठ करोड़ की धनराशी जारी कर दिया है। जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
नागेंद्र प्रसाद सिंह (जिलाधिकारी आजमगढ़)
बतातें चले कि लालगंज तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज में ही सौ बेड़ो के अस्पताल की मंजूरी तत्कालीन सरकार ने दी। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए धन भी अमुक्त होने पर जून 2016 में अस्पताल का भूमि पूजन भी शिक्ष मंत्री बलराम यादव और विधायक बेचई सरोज ने किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया। लेकिन वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार जाते ही इस अस्पताल के निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया था। जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि योगी सरकार से काफी नाराज थे। इसकी खबर खबरी लाल पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किये जाने के बाद शासन ने संज्ञान लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से इस अस्पताल के निर्माण के लिए प्रथम किश्त की धनराशी आठ करोड़ रूपये शासन ने जारी कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को धन उपलब्ध करा दिया गया है। और जल्द ही अस्पताल का निर्माण शुरू कराकर अस्पताल को सुचारू रूप से चालू करा दिया जायेगा। वही स्थानीय लोगों ने खबरी लाल का धन्यवाद् करते हुए कहा की उम्मीद है ऐसे और भी योजनाए जो काफी समय से ठप पड़ी हुई है सरकार उसे भी जल्द शुरू करे जिससे आम जान का लाभ हो सके।