Sign In
/
/
कटनी रेलवे स्टेशन पर सक्रिय शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार: जीआरपी की बड़ी कार्रवाई; सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.62 लाख का मशरूका बरामद

कटनी रेलवे स्टेशन पर सक्रिय शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार: जीआरपी की बड़ी कार्रवाई; सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.62 लाख का मशरूका बरामद

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Aug 23, 2026, 7:12 PM IST

Updated On: Aug 23, 2026, 7:12 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
कटनी: रेलवे स्टेशन और ट्रेन यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक सक्रिय चोर गिरोह का कटनी जीआरपी (GRP) पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक (रेल) सुंदर सिंह कनेश के निर्देश पर चलाई जा रही सतर्कता मुहिम के तहत जीआरपी ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.62 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

कटनी जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल मरावी के नेतृत्व में गठित टीम को मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवर बेचने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों—विनोद यादव, विनोद कुशवाहा और राघवेंद्र उर्फ हीरा को हिरासत में लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हुई कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामदगी और वैधानिक कार्रवाई का विवरण

विवरण जानकारी
गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव, विनोद कुशवाहा एवं राघवेंद्र उर्फ हीरा
बरामद माल (कीमत ₹1,62,000) 10 ग्राम सोने की चेन, सोने का लॉकेट, चांदी की पायल (2 जोड़ी), चांदी की चेन, बिछिया एवं नकद राशि
दर्ज प्रकरण (BNS) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) एवं 305(सी) के तहत
अदालती आदेश जिला न्यायालय कटनी के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया

कार्रवाई में शामिल प्रमुख पुलिस टीम

इस गिरोह को दबोचने में जीआरपी कटनी थाना प्रभारी उनि अनिल मरावी, जीआरपी मैहर प्रभारी सउनि संजय मांझी, सउनि शेव सिंह परस्ते, आरपीएफ मैहर प्रभारी एसपी सिंह एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू