
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ जिले में अधेड़ पिता द्वारा दूसरी शादी रचाने से नाराज उसके दो पुत्रों ने पिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घंटों तक अधेड़ का शव सड़क पर पड़ा रहा। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। अधेड़ ने अभी पांच दिन पूर्व ही दूसरी शादी रचाई थी।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊँ गांव के रहने वाले पचपन वर्षीय शहाबुद्दीन तीन बेटे है। उसका मझला बेटा नदीम सउदी अरब में नौकरी करता है। जबकि बड़ा बेटा फहीम व सबसे छोटा बेटा घर पर रहते है। शहाबुद्दीन की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उसके बाद से ही वह दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन उसके बेटे दूसरी शादी के खिलाफ थे। बेटों के मना करने के बाद भी उसने रविवार को दूसरी शादी कर ली। इससे परिवार में विवाद बढ़ गया। आज दोपहर में शहाबुद्दीन घर के पास ही घूम रहा था। उसी दौरान उसके पुत्र फहीम व छोटे बेटे ने गोली मार दी। गोली सिर में लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बेटे फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।