KHABRI LAL : अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में पुलिस की सारी व्यवस्था को धता बताते हुए सपाईयों ने फूँका सीएम का पुतला,लाचार दिखी पुलिस

0
802
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

आजमगढ़ : केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, महंगाई, भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था, एनआरसी, सीएए के मुद्दे को लेकर अखिलेश के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपाईयों ने जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी सड़क पर उतर गये। इस दौरान सपाईयों ने गले में प्याज की माला नजर आयी। पुलिस सारी व्यवस्था को धता बताते हुए सपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।

समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला कार्यालय पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस के साथ ही आरएएफ की तैनाती की गयी थी। बावजूद इसके सैकड़ो की संख्या में पहुंच सपा कार्याकर्ताओं ने पूर्व मंत्रीं रामआसरे विश्वकर्मा और निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में सड़को पर गले में प्याज की माला डाल कर उतरे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वही रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बतातें हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका । इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की नोंक झोंक हुई। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और सभा की। इस दौरान खबरी लाल से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि महगांई,कानून व्यवस्था,से जनता पूरी त्रस्त है, और सरकार मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बिल ला रही है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती रहेंगी वही उन्होंने राजयपाल से योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।