
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ़ : चारो तरफ खुशी का माहौल था, दुल्हन दिल में लाखों सपने संजोये थी। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी तो दुल्हन की सहेलिया मेंहदी, हल्दी की रस्म पूरी कर उसे सजाने में जुटी थी। तभी एक फोन आया और चंद सेंकेंड में दुल्हन के सारे सपने सीसे की तरह चकनाचूर होकर बिखर गए। खुशियां गम बदल गयी कारण कि फोन करने वाला कोई और नहीं बल्कि दुल्हा था और उसने बारात लाने के इनकार कर दिया था। दहेज के चंद रूपयों के लिए सात फेरे से कुछ घंटे पहले शादी का टूटना पूरे परिवार पर कहन बनकर टूटा। हद तो तब हो गयी जब युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां भी किसी ने उसके दर्द को नहीं समझा। जानकारी होने पर दुल्हे ने फोन कर धमकी अलग से देनी शुरू कर दी। पूरा परिवार सहमा है। मजबूर पीड़ित ने गुरूवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।
घटना कंधरापुर थाना क्षेत्र के उगरपट्टी की है। उक्त गांव निवासी सुमन भारती की शादी आगरा जिले के शेख गांव निवासी जितेन्द्र से तय थी। दस नवंबर को बारात आनी थी लेकिन उसी दिन वर पक्ष ने दो लाख रूपये दहेज की डिमांड कर दी। सुमन के घर वाले डिमांड पूरी नहीं कर सके तो दुल्हे ने फोन कर शादी करने से मना कर दिया। बरात न आने से क्या पक्ष का लाखों रूपये बबार्द हुआ तो सुमन के सारे सपने चकनाचूर हो गए। शादी टूटने के बाद सुमन ने इसकी शिकायत डायल-100 पर की। डायल-100 शादी के अगुवा बलविंदर के पिता लालचंद को थाने ले गयी लेकिन छोड़ दिया। फिर सुमन ने थाने में जाकर तहरीर दिया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुआ। यह बात जब बर पक्ष को पता चली तो जिस युवक से उसकी शादी तय हुई थी वह फोन कर लगातार धमकी दे रहा है। परेशान सुमन गुरूवार को अपने परिवार के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया है।