
पूर्व में हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे से नहीं चेती सरकार
वाराणसी : करीब सवा साल पूर्व वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से हुए हादसे में 15 लोगों की मौत से भी सरकार ने सबक नहीं लिया। शुक्रवार को अधिकारीयों की लापरवाही से एक और बड़ा हादसा तब हुआ जब एक निर्माणाधीन फ्लैवोर की शटरिंग गिर गयी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। एक साल पूर्व हुए हादसे को याद कर लोगों की रूह काँप उठी और हर कोई सरकार को कोसता नजर आया।
बताते चलें इस फ्लाईओवर के निर्माण में शुरुआत से ही कई बार बाधाएं आई और कई बार हादसे भी हुए। बीते वर्ष 16 मई को हुई घटना में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए थे, इसके बाद भी शुक्रवार को हादसा हो गया। सेतु निर्माण की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से टीआरबी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन यातायात जारी रहा। सुरक्षा के लिए यहां पर सौ पद है लेकिन मौके पर मात्र 20-25 कर्मचारी ही रहते हैं।
फ्लाईओवर के नीचे वाहन संचालन के साथ ही दुकानें भी लगी रहती हैं। वहीं निर्माण के दौरान लापरवाही के कारण ही हादसे हो रहे है। इस हादसे में हालांकि दो लोग ही गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। 16 मई 2018 को हुए हादसे के दोषी कई इंजीनियर अब तक जेल में ही है। हालांकि इसके बाद भी निर्माण लगातार लापरवाही पूर्ण तरीके से व धीमा काम होने से भी हादसे की संभावना लगातार बनी हुई है।