KHABRI LAL : माल बटवारे के विवाद में साथी चोर ने पिता-पुत्री को उतारा मौत के घाट,पत्नी को किया घायल

0
771
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

आजमगढ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर चट्टी गांव में मोबाइल के विवाद को लेकर देर रात घर में घुसकर तमंचा से हमला कर पिता-पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को फावड़े से काटने का प्रयास किया। यहीं नहीं आरोपी ने मृतक की पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को मृतक की मां ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के घर से ढेर सारी मोबाइल बरामद की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के महमुदपुरा ग्राम निवासी साकिर अपने परिवार संग पिछले 10 साल से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुरचट्टी गांव में रहता था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में साकिर (24) पुत्र रमजान अली व उसकी पांच माह की पुत्री समियल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी जैनब (22) इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने पहले पिता पुत्री को गोली मारी फिर उनके शव को फावड़े से काटने का प्रयास किया। जब जैनब ने विरोध किया तो फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर बगल के कमरे में सोयी मृतक की मां जग गयी और भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह छुड़ाकर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां के बताने पर आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। उसके घर से ढेर सारी मोबाइल भी बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक मोबाइल चोरी की होने की संभावना है। मृतक का भी अपराधिक इतिहास है। मृतक की मां ने बताया कि दोनों में मोबाइल को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।