
रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय
आजमगढ़ : आपराधिक घटनाओं के बाद खुलासे में लगातार बिना नम्बर प्लेट के मिल रहे वाहन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजमगढ़ जिले में बिना नम्बर प्लेट के दोपहिया वाहनों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान में पहले दिन 142 बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बिना नम्बर प्लेट के वाहन स्वामीयों में हड़कम्प मचा हुआ है। वही पुलिस अधीक्षक का दावा है कि पकड़े गये वाहनों में चोरी की गाड़ियां भी शामिल है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में बिना नम्बर प्लेट के दो पहिया वाहनों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 142 वाहनों को पकड़ा गया। इनमें से पुलिस, प्रेस, स्वास्थ्य विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई बाइके बरामद हुई है। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधिक घटनाओं में बदमाश बिना नम्बर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल करते है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। जिसमें 142 वाहनों को सीज कर दिया गया है। अभियान लगातार चलता रहेगा। पुलिस अधीक्षक का दावा है पकड़े गये वाहनों का बेरिफिकेशन चल रहा है इसमें से कई वाहन चोरी के हो सकते है। पुलिस की इस कार्रवाई से बिना नम्बर प्लेट के वाहन स्वामीयों में हड़कम्प मचा हुआ है।