KHABRI LAL : डीएम का बाहुबली पर शिकंजा ! उमाकांत के अवैध कब्जे को कराया खाली

0
1012
Advertisement Girl in a jacket

 

रिपोर्ट : शशिकांत पाण्डेय

आजमगढ़ : अम्बारी में स्थित गांधी आश्रम पर पूर्व सांसद उमाकांत यादव द्धारा मकान कब्जा करने के मामले में जिलाधिकारी ने कड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने उमाकांत का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया है। वहीं मकान पर उमाकांत भवन की जगह गांधी आश्रम लिखवा दिया है। इससे पहले गांधी आश्रम पर कब्जा करने के मामले में पूर्व सांसद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है ।

फूलपुर कोतवाली के पूरा हादी अंबारी गांव निवासी एवं श्रीगांधी आश्रम सरायमीर के इंचार्ज लालचद यादव पुत्र स्व.रामबुझारत यादव ने पुलिस को तहरीर दी है कि पूराहादी अंबारी में 1983 में श्रीगांधी आश्रम के नाम भूमि का पट्टा हुआ था। वर्ष 1984 में विश्वबैंक के पैसे से श्रीगांधी आश्रम के भवन का निर्माण कराया गया। वर्ष 1991 में उमाकांत यादव ने अपने नाम जमीन का पट्टा करा लिया। लालचंद के अनुसार मामला कोर्ट में चले जाने पर वर्ष 2017 में बोर्ड आफ रेवन्यू इलाहाबाद से उमाकांत यादव का पट्टा निरस्त कर दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शह पर उनके पुत्रों ने एक सप्ताह पूर्व 27 सितंबर की शाम को श्रीगांधी आश्रम सरकारी संपंत्ति का ताला तोड़ कर उसमें रखा सामान उठवा लिए और गांधी आश्रम के बोर्ड को गुलाबी रंग से पेंट कर भवन पर उमाकांत यादव का मकान लिख कर कब्जा जमा लिया। इस मामले में चार अक्टूबर को कर्मचारी लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सांसद उमाकांत यादव सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। आज जिलाधिकारी के निर्देश पर गांधी आश्रम में अवैध रूप से लगाये गये पूर्व सांसद के ताले को तोड़कर अपना ताला जड़ दिया और पूर्व सांसद के नाम के स्थान पर गांधी आश्रम लिख दिया गया है।