Sign In
/
/
सूखे कुएं में डेरा जमा रखा था मगरमच्छ,वन अमले ने JCB से खुदाई कर किया रेस्क्यू, बाणसागर जलाशय में छोड़ा

सूखे कुएं में डेरा जमा रखा था मगरमच्छ,वन अमले ने JCB से खुदाई कर किया रेस्क्यू, बाणसागर जलाशय में छोड़ा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Apr 11, 2025, 12:16 PM IST

Updated On: Apr 11, 2025, 12:30 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

MAIHAR CROCODILE RESCUE : पिछले कई दिनों से सूखे कुएं में डेरा जमा कर बैठे मगरमच्छ का वन अमले ने रेस्क्यू किया। मामला मैहर जिले के रामनगर तहसील के बाबूपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को शाम को सूचना मिली थी, कि सूखे कुएं में मगरमच्छ मौजूद है। गांव में जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई, दहशत का माहौल निर्मित हो गया। किसी तरह से रात गुजरी सुबह डीएफओ मयंक चाँदीवाल के निर्देश पर एसडीओएफ यशपाल मेहरा और रेंजर सतीश चंद्र मिश्रा एवं मुकुंदपुर सफारी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को बाणसागर डैम में छोड़ा गया।

Advertisement

JCB से खुदाई कर मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू

मैहर जिले के बाबूपुर गांव में जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग की टीम को मिली तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची वन मंडल मैहर मुकुंदपुर सहित सतना के आल्हा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया इसके बाद जेसीबी की मदद से खुदाई की गई 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया इसके बाद इसे बाणसागर जलाशय में छोड़ दिया गया।

Advertisement

पूर्व सरपंच के कुएं में था डेरा

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूर्व सरपंच राकेश पटेल के सूखे कुएं में मगरमच्छ ने डेरा जमा रखा था। मगरमच्छ पूर्ण विकसित था, जिसका शरीर काफी विशालकाय था।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू