KHABRI LAL : विश्वास की टूट रही है डोर,अब सगो पर भी नहीं रहा भरोसा

0
640
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

आजमगढ़ : विश्वास की डोर टूट रही है और इस कदर टूट रही है कि अब सगे पर भी भरोसा नही। बेटिया बाहर तो असुरक्षित है ही, घर में भी सुरक्षित नहीं है, हो भी कैसे जब अपने ही रिश्तों को भूल कर उन्हे सिर्फ हवस का सामान समझने लगे। रिश्तो को कलंकित करने वाली ऐसी ही एक घटना का जिले के कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने खुलासा करते हुए 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले सगे चाचा को गिरफ्तार कर लियां। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार चाचा ने हवस का शिकार बनाने के बाद घर से एक किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया था।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 6 वर्षीय बालिका घर में सोते समय अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद देर रात बालिका खून से लथपथ हालत में घर से लगभग एक किलोमीटर दूर सिवान में मिली थी। पीड़ित को जिला महिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। दो दिन पहले ही वह वाराणसी से उपचार के बाद लौटी। पुलिस ने शनिवार को जब मामले का खुलासा किया तो लोगों के होश उड़ गए। कारण कि मासूम के साथ हैवानियत की सीमा पार करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा चाचा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी के बारे में कुछ सुराग नहीं लग रहा था। इसी दौरान पता चला कि बच्ची का चाचा पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची भी जब इलाज कराकर लौटी तो उसने भी आरोपी की शिनाख्त कर दी।