KHABRI LAL : कड़ाके की सर्दी के बीच धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे का पर्व

0
529
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : अवनीश उपाध्याय

आजमगढ़ : सर्द हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। कड़ाके की सर्दी के बीच क्रिसमस डे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौसम का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। कोहरे की धुंध के कारण सड़कों पर वाहन दोपहर तक रेंगते नजर आए। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद बाजारों में चहल-पहल नजर आई। शाम ढलते ही सर्द हवाओं के कारण लोग अपने अपने ठिकानों की ओर रुख करने के लिए मजबूर हो गए।

ठंड बढ़ने से आमजन पूरी तरह प्रभावित हैं। सबसे बदतर हालत मजदूर पेशा से जुड़े लोगों का है, जिन्हें परिवार का पेट पालने के लिए रोज कुएं की खुदाई करनी पड़ती है। प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है लेकिन सच्चाई के धरातल पर यह दावा कहीं नजर नहीं आ रहा। लोग कूड़ा-कचरा जलाकर शरीर गर्म करने के लिए मजबूर हैं। ठंड के मौसम में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर क्षेत्र में अलाव जलाने की जिम्मेदारी उठाई है। ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और बदतर है। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मातबरगंज स्थित कांशीराम आवास के निकट सरस्वती कुष्ठ सेवा कालोनी में रहने वाले लोगों के बीच कंबल वितरित किया। हालांकि समाजसेवी संगठनों में भारत रक्षा दल एवं प्रयास संस्था के सदस्य सर्दी के इस मौसम में आमजन के सहयोग से जुटाए गए गर्म वस्त्रों को गरीबों के बीच वितरित कर पुनीत कार्य कर रहे हैं।