Sign In
/
/
चित्रकूट: चाय की दुकान पर तांडव मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, CCTV वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

चित्रकूट: चाय की दुकान पर तांडव मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, CCTV वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 16, 2026, 1:56 AM IST

Updated On: Sep 16, 2026, 1:56 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना/चित्रकूट धार्मिक नगरी चित्रकूट स्थित स्फटिक शिला मोड़ पर मनोहर चाय की दुकान पर हुई हिंसक मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में चित्रकूट पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। 13 सितंबर की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते बेखौफ युवकों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया।

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, दुकान में की तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की शाम स्फटिक शिला मोड़ स्थित मनोहर चाय की दुकान के पास अचानक विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। रंजिश के चलते पहुंचे दबंग युवकों ने वहां मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दुकान में भारी तोड़फोड़ मचाई। मारपीट और गुंडागर्दी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

CCTV फुटेज से पहचान, दबिश देकर 6 आरोपी दबोचे

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही चित्रकूट थाना पुलिस एक्शन मोड में आई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और उनकी गाड़ियों की सटीक पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर वारदात में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
  1. वरुण तिवारी
  2. सुमित पांडे
  3. योगेंद्र पाठक
  4. देवांश पांडे
  5. कार्तिक यादव
  6. शिवम पाल
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू