देवर भाभी के प्यार में खूनी खेल ! मौत के बाद मायके वालों ने सुनाई दास्तान

0
2526
Advertisement Girl in a jacket

रिपोर्ट : विनोद शर्मा

आजमगढ़ : देवर और भाभी के बीच रोड़ा बन रही पत्नी को पति और भाभी ने मिलकर हत्या कर दी। और शव को नदी किनारे दफना दिया। लेकिन मृतका के मायके वालो ने पूरी रामकहानी पुलिस को बताई तो पुलिस ने सक्रियता के साथ शव को ढूढने का प्रयास शुरू किया। पुलिस का यह प्रयास सफल भी रहा पुलिस ने तीन दिन बाद शव को नदी के किनारे से बरामद कर आरोपी देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। घटना आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसना गांव की है।

ससना गांव के रहने वाले शोभनाथ की शादी संतारा से 15 साल पूर्व हुई थी। शोभनाथ का अपनी भाभी कांति देवी से पिछले चार-पांच वर्षो से अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी जब संतरा को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू किया। देवर और भाभी के बीच में रोड़ा बन रही संतरा से पहले की दोनों नाराज थे कि 13 जुलाई को संतरा ने एक बार फिर अपने पति को भाभी कांति देवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसका संतरा ने विरोध किया तो पति शोभनाथ ने उसे मारा-पीटा व उसी दिन से ही संतरा आचानक लापता हो गयी थी । संतरा के पिता का आरोप था कि अवैध सम्बन्धों के चलते ही उनकी बेटी कही हत्या कर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश हो रही है।

वही पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने भी स्वीकार किया है कि उनके बीच अवैध सम्बन्ध थे जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी अवैध सम्बन्ध को लेकर वह उस दिन काफी उत्तेजित हो गयी और जाकर कुंवर नदी में छलांग लगा दी। उन्होने उसकी हत्या नही की थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में पुलिस सभी सबूतो को इकठ्ठा कर जो भी बात सामने निकल कर आयेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल देवर और भाभी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।