KHABRI LAL : भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान,कहा इंदिरा ने संतो पर चलवाई गोली तो राजीव ने कराया सिखों का कत्लेआम

0
369
Advertisement Girl in a jacket

 

 

रिपोर्ट : राजीव चौहान

आजमगढ़ : दिल्ली की चुनावी सरगर्मी और सीएए, एनआरसी के विरोध व पक्ष में राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर किये जा रहे हमले अब आपत्तिजनक टिप्पणी तक पहुंच गई है। इस जुबानी जंग में अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कूद गए है। अध्यक्ष बनने के बाद गुरूवार को पहली बार आजमगढ़ आए स्वतंत्रदेव सिंह ने जहां सपा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के पुत्र द्वारा अयोध्या में दिये गए मस्जिद बनाने के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को साधू संतों का कातिल तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सिखों का हत्यारा करार दे दिया। बीजेपी अध्यक्ष यहीं नहीं रूके कहा कि सोनिया गांधी राम नहीं रामसेतु नहीं कहा और राहुल गांधी ने कहा चैकीदार चोर है लेकिन देश की एक सौ तीस करोंड़ जनता ने उसी चैकीदार को देश को पीएम बना दिया। सवाल किया कि नेहरू से लेकर राहुल ने क्या किया?,

शहर के नेहरूहाल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में प्रदेश में जमकर लूट-खसोट, भ्रष्ट्राचार और जमकर अराजकता हुई और एक परिवार, एक खानदान ने पूरे राज्य को ही लूट लिया। यादव कार्यकर्ता सांसद न बन पाये इसके लिए इन्होने परिवार के सदस्यों को टिकट दिया। सपा और बसपा अपनी लोकप्रियता से कभी सत्ता में नहीं आयी लेकिन मोदी और योगी अपनी लोकप्रियता से सत्ता हासिल किए। और केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों के कल्याण के मिलकर काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के कर्नाटक के वायनाड में दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक क्या किया। इंदिरा गांधी ने साधु संतो पर गोली चलवायी और राजीव गांधी के समय सिक्खों का कत्लेआम हुआ। सोनिया गांधी राम नहीं रामसेतु नहीं कहा तथा राहुल गांधी ने कहा चैकीदार चोर है लेकिन देश की एक सौ तीस करोंड़ जनता ने मोदी को पीएम बना दिया। आज भी पीएम मोदी की लोकप्रियता देश में कायम है। वही महाराष्ट्र प्रांत के सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु हासिम आजमी के बेटे फरहान आजमी के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।