Sign In
/
/
मैहर को 71 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मां शारदा लोक का करेंगे भूमिपूजन

मैहर को 71 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मां शारदा लोक का करेंगे भूमिपूजन

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Apr 6, 2025, 7:07 AM IST

Updated On: Apr 6, 2025, 7:07 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
रामनवमी के पावन अवसर पर मैहर जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम, 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

MP News : रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर जिले के प्रवास पर रहेंगे। सीएम डॉ. यादव यहां लगभग 71 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 11:40 बजे रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे हेलीपैड मैहर पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर अपरान्ह 3:20 बजे रीवा के लिए रवाना होंगे।

Advertisement


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नवरात्रि पर्व पर मां शारदा देवी के दर्शन-पूजन कर बंधा बैरियर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम कुल 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

इतने करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

43 करोड़ 16 लाख रुपये के 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Advertisement

27 करोड़ 83 लाख रुपये के 14 कार्यों का लोकार्पण

मां शारदा लोक का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बहुप्रतीक्षित “मां शारदा लोक” का भी भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना मैहर के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू