Sign In
/
/
रीवा और सतना जिले में शीतलहर का प्रकोप कलेक्टर ने बदला स्कूल के संचालन का समय जानिए क्या दिया कलेक्टर ने आदेश

रीवा और सतना जिले में शीतलहर का प्रकोप कलेक्टर ने बदला स्कूल के संचालन का समय जानिए क्या दिया कलेक्टर ने आदेश

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 5, 2025, 4:52 PM IST

Updated On: Jan 7, 2025, 7:26 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Desk School Timings: रीवा और सतना जिलों में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
रीवा और सतना जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, सभी निजी और सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे के बाद ही होगा। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जानकारी दी है की शीतलहर की वजह से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।”
इसी तरह रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया की यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकतानुसार आगे कदम उठाएंगे।

Advertisement

सतना और रीवा मे कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतना जिले के कलेक्टर अनुराग वर्मा और रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

शीत लहर के चलते बदला समय


सतना और रीवा जिले मे शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है,जिससे सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनो जिलो के कलेक्टरो ने सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का समय बदलने का निर्णय लिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। यह आदेश 6 दिसम्बर से प्रभावी होगा और आगामी आदेश तक लागू रहेगा।इस आदेश के तहत सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा, जिलावासियों से अपील की गई है कि वे ठंड से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें।

Advertisement

अभिभावकों ने किया आदेश का स्वागत


शीतलहर के कारण समय बदलाव का यह निर्णय माता-पिता और छात्रों द्वारा सराहा जा रहा है। उम्मीद है कि इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।‌ इस आदेश के बाद अभिभावकों ने आदेश का स्वागत किया है।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू