Sign In
/
/
पीएम पर्यटन: रात में तोहफा,दिन में ठेंगा जानिए शेड्यूल जारी होने के बाद क्यों छला गया सतना

पीएम पर्यटन: रात में तोहफा,दिन में ठेंगा जानिए शेड्यूल जारी होने के बाद क्यों छला गया सतना

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 1, 2025, 11:58 AM IST

Updated On: Jan 1, 2025, 12:03 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

The khabrilal news India: मध्यप्रदेश के सतना जिले में हवाई सेवा का नए साल से आगाज होने की सुखद खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आधी रात को मिले तोहफे का उत्साह सुबह होते ही चकनाचूर हो गया। हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने शेड्यूल जारी करने बाद भी सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखा दिया। सुबह जब नए साल का जश्र मनाने के लिए लोग उठे तभी उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि फिलहाल यह सेवा होल्ड कर दी गई है। अब हर कोई इस खबर से हैरान और परेशान है कि आखिर सतना के साथ हमेशा ऐसा क्यों होता है? क्यों यहां की हवाई सेवा में बार-बार रुकावट आती है?

Advertisement

पीएम पर्यटन हवाई सेवा के तहत सतना जिले से एक जनवरी 2025 से यह सुविधा शुरू होने का शेड्यूल जारी हुआ। हवाई सेवा का दारोमदार फ्लाई ओला एयरलाइन के कंधों पर है। 6 सीटर विमान सेवा शुरू होगी। जो सतना से जबलपुर, खजुराहो, भोपाल, सिंगरौली, रीवा के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। इसका रूट जारी हुआ। यहां तक की 2500 से 4000 तक अलग-अलग शहरों का किराया निर्धारित किया गया। हालांकि सुबह लोगों को निराशा का ही सामना करना पड़ा।

आखिर क्यों रोकी गई हवाई सेवा ?

पीएम पर्यटन हवाई सेवा का शेड्यूल जारी होने के बाद इसे क्यों रोक दिया गया? फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। मगर, सूत्र इसके पीछे राजनैतिक कारण को जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अगले सप्ताह से यह सुविधा प्रारंभ हो सकती है।

Advertisement

एक दशक में तीसरी बार रुकावट

सतना में हवाई सेवा की शुरूआत दस साल पहले हुई थी। साल 2014 में हवाई सेवा छह माह तक चलने के बाद बंद हो गई। पहली बार वेंचुरा को काम मिला था। इसके बाद साल 2017 में प्रभातम कंपनी ने हवाई सेवा प्रारंभ की करीब नौ माह तक यह सुविधा बहाल रही। वर्ष 2018 के बाद यह पूरी तरह से बंद हो गई। रनवे का नया निर्माण हुआ और दस साल से सतना हवाई सेवा के लिए जूझ रहा है। नए साल से उम्मीद थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह शुरूआत नहीं हो सकी।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू