Sign In
/
/
जंगल में शिकारियों ने बिछाए बम,विस्फोट से गौवंशों का मुंह फूटा

जंगल में शिकारियों ने बिछाए बम,विस्फोट से गौवंशों का मुंह फूटा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

Team.rnvlive

Published On: Dec 31, 2024, 11:09 AM IST

Updated On: Dec 31, 2024, 4:44 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

सोन नदी के नौघटा के पास हुई दर्दनाक घटना

दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

The Khabrilal Desk: वन्य जीवों का शिकार करने के लिए बिछाए गए बम फटने से गौवशों के मुंह फूट गए। घटना मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र के सोन नदी नौघटा के पास की है। बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम कुबरी गांव के पास कुछ चरवाहे अपने गौवंशों को लेकर जंगल में गौवंश चराने गए थे। शाम के समय अचानक नौघटा के पास जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक गाय तथा एक बैल का मुंह फूट गया। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने वन्य जीवों को मारने के लिए विस्फोटक बिछाया था। जैसे ही गाय और बैल चरते हुए उस तक पहुंचे तभी धमाका हो गया। इस मामले में पीडि़त राजू सिंह गोंड़ पिता रामपाल सिंह गोंड़ 38 वर्ष निवासी ग्राम कुबरी ने रामनगर थाने में आकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा आशंका जताई गई थी कि आसपास कुछ लोगों ने झुग्गी बनाई थी। जिन्हें संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई जिसके बाद महिला आरोपी उतुरना उर्फ नितुरना पारधी पति तनाने पारधी 19 वर्ष निवासी डरौड़ी थाना बरही जिला कटनी
और दूजा पारधी पति जब्बर पारधी 27 वर्ष निवासी बूड़ा थाना रीठी जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।

अंतिम सांसें गिन रहे गौवंश


कुबरी गाव निवासी राजू सिंह ने बताया कि बीते रविवार को उसके पिता रामपाल 30-35 गाय बैलो और चाचा छोटेलाल के 5-6 गाय बैल लेकर जंगल गए थे। जिसमें से पोंडिय़ा नाम के बैल और धौराजी नाम की गाय दोनो का मुंह नीचे तरफ से फटा हुआ था। दोनों के मुंह से तेज खून बह रहा है। उनकी हालत यह है कि अब वे अंतिम सांसे गिन रही हैं।

वन विभाग पर सवाल

लगातार नदियों नालों के किनारे विस्फोटक बिछाकर शिकार करने का प्रयास शिकारियों की टीम कर रही है,लेकिन वन अमला को इस मामले की भनक तक नहीं है। यहां सवाल उठता है कि आखिर वन विभाग का मुखबिर तंत्र कहां है? आखिर उन्हें इस मामले की जानकारी क्यों नहीं लगी। क्या इसी तरह लगातार घटनाएं होती रहेंगी।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू