Sign In
/
/
महात्मा गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल सतना से 7 उम्रकैदियों की होगी रिहाई: 1 महिला समेत 4 खुली जेल के बंदी शामिल; राज्य शासन ने दी सजा में छूट

महात्मा गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल सतना से 7 उम्रकैदियों की होगी रिहाई: 1 महिला समेत 4 खुली जेल के बंदी शामिल; राज्य शासन ने दी सजा में छूट

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 1, 2026, 11:31 PM IST

Updated On: Oct 1, 2026, 11:31 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना/विंध्य : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल सतना से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 07 बंदियों को समय पूर्व रिहा किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन गृह (जेल) विभाग द्वारा घोषित परिहार (सजा में छूट) और जेल मुख्यालय भोपाल के जारी निर्देशों के परिपालन में यह रिहाई की जा रही है। रिहा होने वाले बंदियों में 6 पुरुष और 1 महिला बंदी शामिल हैं, जिन्होंने जेल में अपना आचरण सुधारकर परिहार का लाभ प्राप्त किया है।
पन्ना के सबसे ज्यादा 5 बंदी, 1 महिला और मैहर-छतरपुर के कैदी भी शामिल
जेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिहा किए जाने वाले कुल 7 सजायाफ्ता बंदियों का जिलावार विवरण इस प्रकार है:
  • पन्ना जिला: 04 पुरुष बंदी एवं 01 महिला बंदी (कुल 05 बंदी)
  • मैहर जिला: 01 पुरुष बंदी
  • छतरपुर जिला: 01 पुरुष बंदी
विशेष बात यह है कि इन रिहा होने वाले कुल 7 बंदियों में से 04 बंदी सतना की ‘खुली जेल’ (ओपन जेल) में सजा काट रहे थे, जिन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर मिला है।
सुधार और पुनर्वास का संदेश, 2 अक्टूबर की सुबह होगी औपचारिक रिहाई
केंद्रीय जेल सतना में 2 अक्टूबर की सुबह विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर बंदियों को औपचारिक रूप से रिहा किया जाएगा। इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को फल, सुचरित्र प्रमाण पत्र और जेल प्रवास के दौरान अर्जित पारिश्रमिक सौंपा जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर दी जाने वाली यह छूट बंदियों के जीवन में सुधार, समाज में उनके पुनः एकीकरण और अपराध मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू