Sign In
/
/
दुबई से पति को ढूंढते हुए सतना पहुंची NRI महिला: 12 साल छोटे पति पर धोखा देकर भागने का आरोप; बोली- ‘कार्रवाई नहीं, बस पति को वापस पाना चाहती हूं’

दुबई से पति को ढूंढते हुए सतना पहुंची NRI महिला: 12 साल छोटे पति पर धोखा देकर भागने का आरोप; बोली- ‘कार्रवाई नहीं, बस पति को वापस पाना चाहती हूं’

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 6, 2026, 11:45 AM IST

Updated On: Sep 6, 2026, 11:45 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना |  दुबई में रहने वाली एक हाईप्रोफाइल महिला अपने पति की तलाश में दर-दर भटकते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले पहुंची है। पीड़िता असविंदर कौर ने सतना महिला थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति सुनील ठाकुर दुबई से उसे बिना बताए सतना भाग आया है और उसके ससुराल वाले (पति की मां और बहन) उसे छिपाकर रखे हुए हैं।
पिछले साल जबलपुर के गुरुद्वारा में हुई शादी (फाइल फोटो)

मुख्य बातें:

  • 2020 से लिव-इन, 2025 में हुई शादी: असविंदर कौर के अनुसार, वह साल 2020 से सुनील ठाकुर के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसके बाद 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के गुरुद्वारे में दोनों परिवारों की सहमति से उन्होंने शादी की थी।
  • पति से 12 साल बड़ी है महिला: महिला ने बताया कि उसका अपने पहले पति से तलाक हो चुका था और वह अपने वर्तमान पति सुनील ठाकुर से करीब 12 साल बड़ी है। यह बात उसने शादी से पहले पति और ससुराल वालों को बता दी थी।
  • दुबई से चुपचाप भागा पति: पति सुनील ठाकुर 31 जुलाई 2026 को दुबई से अचानक गायब होकर सतना अपनी मां के पास आ गया।
  • कानूनी कार्रवाई नहीं, बस साथ रहना चाहती है: महिला का कहना है कि वह पति के खिलाफ कोई एफआईआर या पुलिस केस नहीं चाहती, बल्कि सिर्फ अपने पति को ढूंढकर साथ ले जाना चाहती है।

ससुराल वालों पर छिपाने का आरोप

सतना पहुंची असविंदर कौर ने बताया कि जब उसने अपने ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसे जानकारी मिली है कि उसका पति अपनी मां के साथ सतना में अपनी बहन के घर में छिपा हुआ है। बार-बार प्रयास करने के बाद भी पति से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पुलिस कर रही तलाश: DSP मनोज दीक्षित

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर (DSP HQ) मनोज दीक्षित ने बताया कि दुबई से आई महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं चाहती, बल्कि अपने पति से मिलना चाहती है। पुलिस महिला की शिकायत दर्ज कर सुनील ठाकुर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू