Sign In
/
/
MP में 57 लाख हितग्राहियों को ₹311 करोड़ का लाभ, CM मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक से भुगतान

MP में 57 लाख हितग्राहियों को ₹311 करोड़ का लाभ, CM मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक से भुगतान

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Aug 12, 2026, 1:25 AM IST

Updated On: Aug 14, 2026, 12:34 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
भोपाल: मध्य प्रदेश हितग्राही राशि अंतरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को मंत्रालय से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 57 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹311 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और कल्याणी बहनों की पेंशन के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल प्रोत्साहन राशि शामिल है।

मध्य प्रदेश हितग्राही राशि अंतरण में पेंशन की राशि ट्रांसफर

 

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में जुलाई 2026 की पेंशन राशि के रूप में ₹211.53 करोड़ अंतरित किए।

 

इस राशि का लाभ प्रदेश के पात्र बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और कल्याणी बहनों को मिला।

 

उज्ज्वला योजना की 22 लाख महिलाओं को मिली सब्सिडी

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 22 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल और मई 2026 की दो माह की गैस सिलेंडर रिफिल प्रोत्साहन राशि भेजी गई। इसके लिए करीब ₹99 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई।

 

रक्षाबंधन और श्रावण मास के अवसर पर सरकार की ओर से यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई।

 

CM मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की अपील की

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

कार्यक्रम में मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू