Thursday, April 9, 2026

बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला: 17 वर्षीय किशोर ने साहस से बचाई जान, पैर पर गंभीर चोट

The Khabrilal News India : मैहर | रामनगर बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला की घटना मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में सामने आई है। 17 वर्षीय किशोर ने सूझबूझ और साहस के दम पर अपनी जान बचा ली। कुदरी खुर्द निवासी अजय कोल पिता रामप्रसाद कोल रोज की तरह बकरियां चराने जलाशय किनारे गया था।
बकरियों को पानी पिलाने के दौरान अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उसके पैर को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया। बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला होते ही किशोर घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने पूरी ताकत से संघर्ष शुरू कर दिया और काफी देर तक मगरमच्छ से जूझता रहा।
आखिरकार उसकी बहादुरी रंग लाई और वह मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकलने में सफल हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे रामनगर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला में किशोर के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर पशु चराने वालों और बच्चों को जलाशय के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
इस बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग जलाशय क्षेत्र में जाने से बच रहे हैं।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img