हाई सिक्योरिटी ज़ोन में सरेआम उड़ी कानून की धज्जियां ! तड़प तड़प कर महिला ने तोड़ा दम

0
1747
Advertisement Girl in a jacket

 

 

मेरठ : बेखौफ बदमाशों ने एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही महिला ऑटो से गिर गयी। दिनदहाड़े हाई सिक्योरिटी जोन में इस वारदात से हड़कम्प मच गया। गोली चलती देख ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम रेखा हैं, चश्मदीदों के मुताबिक आज एक महिला लालकुर्ती इलाके में स्थित पुलिस सहायता केंद के सामने से ऑटो में बैठकर गुजर रही थी। इस दौरान महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस सहायता केंद्र के सामने महिला को मारी गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों को गोली चलाते देख किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। ऑटो चालक भी ऑटो छोड़कर भाग गया। महिला गोली लगने के बाद वही गिर गयी। बदमाश कौन थे और उन्होंने महिला को गोली क्यों मारी इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।