
साड़ी भारत की सबसे महत्वपूर्ण परिधान है। भारतीय महिलाएं और लड़कियां साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं क्योंकि साड़ियां भारत की संस्कृति से जुड़ी़ हैं। अब तो विदेशी महिलाएं भी साड़ी पहनना पसंद करने लगी हैं।
बनारसी साड़ियां महिलाओं की सादगी और खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन बात की जाए रेखा कि बनारसी साड़ियों की तो उनकी साड़ियों की बराबरी किसी और से नहीं की जा सकती। उनकी साड़ियां होती ही इतनी अलग हैं कि कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता। रेखा कि बनारसी साड़ियां पहनने का अंदाज ही एक दम अलग है। उनका लुक बेहद शानदार होता है साड़ी के साथ ज्वैलरी और भी ज्यादा चार चांद लगा देती है। देखिए रेखा की बनारसी साड़ियां और कैरी करने का तरीका-
ट्रेडिशनल रिच कलर्स की गोल्डन एण्ड पिंक बनारसी साड़ी इंडिया की सबसे ज्यादा मशहूर और महंगी साड़ियों में हैं। इस तरह की साड़ी को सिल्क से बनाया जाता है। यह साड़ी अन्य साड़ियों के मुकाबले काफी भारी होती हैं औऱ बेहद खूबसूरत भी। इस साड़ी में सिल्वर के धागे गोल्ड में डिप होते हैं। इन साड़ियों बेस्ट पार्ट होता है इनका पल्लू जो काफी सुन्दर होता है।
गोल्डन एण्ड ब्राउन बनारसी साड़ी जो बुनाई के संग जरी के डिज़ाइन मिलाकर बुनने से तैयार होने वाली सुंदर रेशमी साड़ी को बनारसी साड़ी कहते हैं। रेखा इस तरह की साड़ी की दिवानी हैं तभी तो वो इन्हे कैरी करना बेहद पसंद करती हैं।
ब्लैक एण्ड रेड कलर की ये साड़ी रेखा पर खूब जच रही है। मल्टी कलर में बनारसी साड़ी, पौड़ी, पौड़ी नक्काशी, कतान अम्बोज, टिपिकल बनारसी जंगला, एंटिक बूटा, जामेवार, कतान प्लेन,कतान फैंसी, बनारसी साड़ियां रेखा को खासा पसंद है।
यह साड़ी खासकर मध्य प्रदेश में पहनी जाती है। पहले यह सूती साड़ी ही बनाई जाती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे रेशम की भी बनाई जाने लगी है। इसका इतिहास काफी पुराना है। रेखा इन साड़ी के साथ एक भारी नेकलेस जरूर पहनती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।