रिश्ते का कत्ल ! निर्मोही मां ने अपने आठ वर्षीय कलेजे के टुकड़े को उतारा मौत के घाट

0
1495
Advertisement Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक वारदात ने मां की ममता को उस समय शर्मसार कर दिया जब निर्मोही मां ने अपने आठ वर्षीय कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा गांव इस दिल दहलाने वाली वारदात से स्तब्ध है।सुखमती टंडन (35) का पति महावीर टंडन रोजी-मजदूरी कर जीवन गुजारा करता है। पति-पत्नी के साथ घर में आठ साल का इकलौता बेटा लोकेश उनके साथ रहता था। सुखमती को इकलौता बेटा पसंद नहीं था। इसके चलते वह अपने बेटे को हमेशा पीटती थी। उसकी हरकतों को देखकर पति उसे मना करता तो महिला अपने पति के साथ भी विवाद करती रहती थी। इस बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे महावीर मजदूरी करने चला गया। सुखमती अचानक किसी बात पर बेटे लोकेश से इतना नाराज हो गई कि उसने फावड़ा उठाकर सीधे उसके गर्दन व सिर पर हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।