Advertisement

बाराबंकी में आज एक मनचले शराबी को एक युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। लड़की ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली में एक लड़की कुछ खरीदारी करने आई थी। वहां रास्ते मे शराब के नशे में धुत एक युवक बैठा हुआ था। वह लड़की पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगा और उससे छेड़छाड़ की। इस पर लड़की आपा खो बैठी और उसने चप्पल, लात-घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। लड़की की पिटाई करने और जोर-जोर से बोलने पर लोग इकट्ठा हो गए। वहाँ मौजूद लोग भी लड़की के साथ लग गए और शराबी युवक की पिटाई करने लगे। शराबी की पिटाई का नाटक करीब आधा घंटे तक चला।