नरबलि के लिए हुआ था मासूम का अपहरण ! पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी

0
1322
Advertisement Girl in a jacket

रिपोर्ट : सोनू सेठ / प्रिंस यादव

आजमगढ़ जिले के महराजगंज के हनुमान चौक से 17 जून को मासूम रितिक का अपहरण नरबलि देने के लिए किया गया था। इसका खुलासा पुलिस ने बालक के सही सलामत बरामदगी के बाद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला बच्चे का अपहरण कर उसे कप्तानगंज थाने के पिपरिया गांव निवासी एक परिचित के घर छोड़कर फरार हो गई थी। बच्चे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम महरूमपुर गांव निवासी सोनी देवी 17 जून की शाम को अपने दो साल के बेटे रितिक के साथ कहीं से आ रही थी। वह महराजगंज कस्बे के हनुमान चौक पर आटोरिक्शा से नीचे उतरी और मोबाइल पर किसी से बात करने लगी। उसका बेटा बगल में खड़ा था। इतने में एक महिला पुरुष के साथ आई और बच्चे को लेकर फरार हो गयी। यह दोनों सोनी देवी के साथ ही आटोरिक्शा में बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान आटोरिक्शा में एक पर्स गिरा पड़ा जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य पेपर थे। आधार कार्ड के जरिये पहचान हुई कि यह महराजगंज थाने के सनपुर गांव निवासी निशा देवी के रूप में हुई। पुलिस निशा के घर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि निशा के कोई बेटा नहीं है। निशा महराजगंज थाने के सहदेवगंज निवासी छिनक यादव के साथ गोरखपुर जिले के बरदुवारी के रहने वाले एक सोखा के यहां झाड़-फूंक के लिए अक्सर जाती थी। ऐसे में पुलिस सर्विलांस की मदद से छिनक यादव का लोकेशन ली तो पता चला कि वह समस्तीपुर बिहार में है। यह लोग रितिक की बलि देने के लिए उसे अगवा किए हैं। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम बिहार पहुंची तो पता चला कि दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। इससे पहले दोनों समस्तीपुर जिले के हत्थे चढ़े थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बच्चा कप्तानगंज थाने के पिपरिया गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां रखे हुए हैं। ऐसे में पुलिस पिपरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के यहां से बालक को बरामद कर ली। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बालक रितिक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गयी थी जिसका परिणाम रहा हमारी पुलिस किसी प्रकार की अनहोनी होने से पहले ही बच्चे को बरामद कर लिया आरोपियों की तलाश की जा रही है।