
फैशनइस्टा’ क्वांटिको एक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। कहा जाता है कि प्रियंका जानती हैं ‘पावर ड्रेसिंग’ (दमदार ड्रेसिंग) कैसे की जाती है। पिछले कुछ सालों से प्रियंका के फैशन में गजब के बदलाव आए हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग Dior पेरिस फैशन वीक में व्यस्त हैं। प्रियंका का पेरिस फैशन वीक का खास लुक देखते बनता है।
पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा फैशन वीक में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो पति और मारिया ग्राजिया चियुरी के संग हैं। मारिया ग्राजिया एक इटैलियन फैशन डिजाइनर हैं और Dior की पहली Creative Director हैं।
इस मौके पर पर प्रियंका ने dior जैसे बड़े ब्रांड की काफी सोबर ड्रेस पहनी। Dior’s के Autumn-Winter 2019-2020 Haute Couture कलेक्शन लॉन्च के दौरान keyhole फुल स्लीव्स लॉन्ग डिटेल गाउन पहना। गाउन का लुक और रंग दोनों ब्रांड की तरह ही काफी क्लासी है। आगे से डीप नेक ओपन डिजाइन गाउन पर dior की बेल्ट भी थी। इसके साथ प्रियंका ने स्ट्रैपी हील्स भी मैच की।
प्रियंका के मेकअप की बात करें तो काफी क्लीन लुक और मिनिमल मेकअप में नजर आईं। टील ग्रीन गाउन के साथ न्यूड मेकअप और लिपस्टिक प्रियंका को क्लासी और प्रेसेंटेबल लुक दे रहा था। ज्यादा ओवरडू ना करते हुए प्रियंका ने कानों में डैंगलर्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना और साथ में स्टाइलिश सचेल बैग कैरी किया।
प्रियंका ने पेरिस फैशन वीक की तसवीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मारिया ग्राजिया इतनी अतुलनीय शाम के लिए धन्यवाद और dior को बधाई’। इन तस्वीरों पर जहां एक ओर प्रियंका के सच्चे फैंस ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी भद्दे कमेंट्स किए और लिखा, ‘मां, बेटा और दादी मां साथ में’।
शॉपिंग के लिए तो लोग देश के हर कोने से दिल्ली ही आते हैं। फिर चाहे कपड़े लेने हों या फुटवियर, बैग हो या मेकअप सब कुछ दिल्ली में सस्ता और अच्छा मिलता है। फैशन की लिस्ट में अपना खास स्थान रखने वाले गहने का क्या कहना। महिलाएं जितनी ज्यादा शौकीन हीरे और सोने के गहनों की होती हैं उतना ही शौक ‘फंकी ज्वेलरी’ का भी रखती हैं। खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियां मैचिंग ज्वेलरी को पसंद करती हैं। ऐसे में हम आपको दिल्ली के उन ठिकानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक से बढ़कर एक ज्वेलरी सस्ते दाम में मिलती हैं।
दरीबा कालन, चांदनी चौक
जहां एक ओर लोग थके हारे मीना बाजार में ज्वेलरी की तलाश में भटकते हैं और बदले में मिलती हैं वही पुरानी गोल्ड प्लेटेड, प्लास्टिक के मोतियों और कुंदन वाली ज्वेलरी। लेकिन वहीं दरीबा कालन ऐसी जगह है जहां आपको एक से बढ़कर एक गजब की मनचाही ज्वेलरी मिल जाएगी। सिल्वर ज्वेलरी खरीदने के लिए ये सबसे सस्ता बाजार है।