दुर्लभ शव यात्रा ! किन्नरों पर मुस्लिम समुदाय का कहर,शव दफ़नाने को लेकर हुए आमने-सामने

0
2398
Advertisement Girl in a jacket

रिपोर्ट : एहतेशाम

आजमगढ़ ज़िले में किन्नर के शव को दफनाने से रोकने पर किन्नरों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने शव को दफनाने के लिए जमीन उपलब्ध करायी जिसके बाद शव दफन हुआ और किन्नरों का हंगामा भी समाप्त हो गया।

आजमगढ़ ज़िले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में सरोज नामक किन्नर बीमारी की मौत हो गयी। मौत के बाद किन्नरों ने शव को लेकर नूरी मस्जिद के बगल में पहुंचे और गढ्ढा खोद रहे थे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद के बगल में शव को दफनाने का विरोध करने लगे। जिसके बाद किन्नर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे किन्नरों को शान्त नहीं करा सकी। जिसके बाद सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल और उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से किन्नरों को शान्त कराया। करीब पांच घंटे की माथापच्ची के बाद तहसील प्रशासन ने नवीन परती की भूमि को खोज कर किन्नर के शव को दफन कराया। जिसके बाद किन्नर शान्त हुए। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से शान्त है। शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बाद शव दफन कर किन्नर चले गये।