एक बार फिर से सुर्खियों में आये IPS अजय ! रेपिस्ट को किया लंगड़ा

0
3197
Advertisement Girl in a jacket

रामपुर : 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा एक बार फिर से सुखियों में है। दरअसल रामपुर में अजय पाल शर्मा की पुलिस ने बलात्कार कर मासूम की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में तीन गोली मारी है। जिसके बाद प्रदेश की जनता सॉक्स एनकाउंटर अजय के इस कदम की खूब सराहना कर रही है।

प्रदेश के रामपुर में डेढ़ माह पूर्व लापता हुई 9 साल की मासूम बच्ची का शव मिला था। जिसके बाद जिले के कप्तान अजय पाल शर्मा ने यह साफ कर दिया था कि हर हालत में 12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार होना चाहिए। कप्तान के आदेश के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपी नाज़िल की मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में नाजिल को तीन गोली लगी। प्रदेश में पहली बार बलात्कार के आरोपी को पुलिस द्वारा गोली मारना चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि पिछले 1 महीने में जिस तरीके से प्रदेश में मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उससे प्रदेश पुलिस कटघरे में है।

देश के रामपुर में तैनात कप्तान अजय पाल शर्मा इससे पहले भी प्रदेश पुलिस के लिए संकट मोचन साबित हुए हैं। प्रदेश में योगी सरकार बनते ही शामली के कैराना का अपराध चरम पर था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया था की या तो बदमाश जेल में रहेंगे या ऊपर। फिर क्या था तत्कालीन कप्तान शामली अजय पाल शर्मा ने अपने पुलिस को आदेश दिया कि अगर बदमाश पुलिस के ऊपर एक गोली चलाए तो आप दो चलाइए। जिसके बाद योगी सरकार में पहला मुठभेड़ हुआ और दो इनामी बदमाश मारे गए। जिसके बाद से ही प्रदेश में एनकाउंटर का दौर अब तक जारी है। एक बार फिर पुलिस प्रदेश में हो रहे महिला अपराध की वजह से कटघरे में थी लेकिन मुठभेड़ में बलात्कारी को गोली लगने के बाद प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि अब योगी सरकार में अगर मासूम बच्ची या महिला के साथ अपराध किया तो पुलिस छोड़ेगी नही।