आधार कार्ड में नाम देख भड़का दूल्हा,भरी मंडप में शादी से किया इंकार ! शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची थाने

0
3639
Advertisement Girl in a jacket

आंध्र प्रदेश : शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने अचानक शादी से करने से मना कर दिया। आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने अपनी जाति छिपाई। जब उन्होंने आधार कार्ड देखा तो मिसमैच होने की वजह रिश्ता टूट गया. शादी टूटने के बाद दुल्हन का दिल टूट गया और न्याय के लिए थाने पहुंच गई। मामला गुंटूर जिले के क्रोसुरु मंडल के गडेवरिपलेम गांव का है। यहां पेशे से किसान मुन्नंगी वेंकट रेड्डी की गांव में ही रहने वाली लड़की से शादी हो रही थी। शादी के दौरान जब पंड़ित ने शादी का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दोनों के आधार कार्ड मांगे तो दुल्हन के पिता का सरनेम आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था। दुल्हन के पिता के आधार कार्ड में सरनेम में ‘रेड्डी’ नहीं था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और रस्मों के बीच मंडप छोड़कर परिवार के साथ चला गया। दुल्हन पक्ष ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा नहीं माना। इस घटना से दुल्हन रोने लगी। और फिर शादी के जोड़े में ही थाने पहुँच न्याय की मांगा कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि शादी को लेकर दोनों ही परिवारों ने काफी तैयारियां की थीं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्रोसुरू के एसआई जनार्दन ने बताया कि दूल्हा और उसके परिजन फिलहाल फरार हैं। हम उनके अन्य रिश्तेदारों से संपर्क में हैं।